पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने सोशल मीडिया पर लिखी गंदी बातें

फतेहाबाद/हरियाणा। सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के साथ अपनी ही पत्नी के बारे में अनर्गल बातें लिखकर उसे बदनाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता पहले तो सहती रही, लेकिन बात जब गले तक आ गई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को काबू करके उसके खिलाफ आईटी एक्ट और महिला की लज्जा भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
फतेहाबाद निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति उसके खिलाफ रहता है और अक्सर उससे बदसलूकी करता है। अब तो उसने हद ही कर दी। वो खुद और अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर उसको बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। पत्नी ने कहा कि समाज भी उसकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठने लगे हैं। इन आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से वह काफी परेशान है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति कपिल देव निवासी मताना, हाल निवासी अल्फा सिटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद कपिल देव को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति का फोटो भी जारी किया। फोटो में तीन पुलिस वाले पीछे खड़े है और आरोपी पति आगे बैठा हुआ है। आरोपी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए मुंह पर रूमाल बांध रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button