बागपत जेल की महिला अधिकारी से जेलर ने की रेप की कोशिश

जेलर सस्पेंड, दर्ज हुई एफआईआर

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत जिला जेल में तैनात एक महिला अधिकारी के साथ अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आई है। ऐसे आरोप सामने आने के बाद वहां के जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जेलर के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। दरअसल, बागपत जिला जेल की एक महिला अधिकारी के आरोप के मुताबिक 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक कृष्णकांत मिश्रा रिटायर हो गए थे।
जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आरोप है कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में महिला अधिकारी को बुलाकर अभद्रता की और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अधिकारी की शिकायत पर मुख्यालय से जांच कराई गई। जेलर को पहले मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अब समिति की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महानिदेशक जेल ने जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया।
साथ ही महिला अधिकारी की तहरीर पर जेलर जितेंद्र कश्यप के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में एफआईआर भी बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button