दिल्ली के गोकुलपुरी में युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर के बाद इलाके में तनाव

A young man was brutally murdered by stabbing him in Gokulpuri, Delhi, tension in the area after the murder in a love affair

  • दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या
  • दूसरे समुदाय के तीन लड़कों पर हत्या का आरोप
  • इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। राष्ट्रीय राजधानी के गोकुलपुरी में हिमांशु नाम के शख्स की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि चाकू मारकर हत्या की गई है। दूसरे समुदाय के तीन लड़कों पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक युवक की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। हिमांशु की चाकू मारकर हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच मेंं जुटी हुई है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 19-वर्षीय एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में शाहरुख खान (19) और साहिल खान (20) नामक दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की बहन का मृतक युवक के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। सोमवार रात नौ बजकर 14 मिनट पर संजय कॉलोनी में चाकूबाजी की यह घटना घटी।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इस अपराध में दोनों भाइयों की मदद करने वाले तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। सूत्र के अनुसार, हिमांशु का एक स्थानीय लड़की के साथ प्रेम संबंध था, जो लड़की के भाइयों को पसंद नहीं था। सूत्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं। हमने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया गया।
मृतक युवक के परिवार ने हत्या के विरोध में सड़क पर उतरकर न्याय की मांग की। युवक की मां ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे हिमांशु को उसकी दोस्त के भाइयों ने बेरहमी से मार डाला। उन्होंने ऐसा क्यों किया। मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने अपनी आखिरी सांस लेते हुए मुझसे कहा कि उन्हें मत छोड़ना। मुझे न्याय मिलना चाहिए। हिमांशु के पिता जोगिंदर ने बताया कि हमलावरों में से एक ने उसे सामने से पकड़ लिया और दूसरे ने पीछे से उस पर कई बार चाकू घोंपे।
पुलिस ने बताया कि हिमांशु को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गोकुलपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को जानते थे और एक ही इलाके में रहते थे।
इस बीच क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर यातायात जाम कर दिया। हमने उन्हें बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई पुलिस टीमों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button