धोखाधड़ी के आरोप में अवागढ़ राजघराने के जितेंद्र पाल गिरफ्तार

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसायटी के उपाध्यक्ष पद पर रहने के आरोप में अवागढ़ राजघराने के जितेंद्र पाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वे 9 महीने तक सोसायटी के पद पर फर्जी तरीके से उपाध्यक्ष बने रहे थे। उन्हें शनिवार को थाना न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जितेंद्र पाल के खिलाफ युवराज अंबरीश पाल सिंह ने अगस्त 2022 में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से शिकायत दर्ज कराई थी। एडीजी के आदेश पर जनवरी 2023 में जितेंद्र पाल के खिलाफ के दर्ज किया गया।
राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसायटी (आरबीएस ) के पदाधिकारी युवराज अंबरीश पाल ने दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि खंदारी सोसायटी, पंजीकरण ऐक्ट के तहत पंजीकरण संस्था है। उन्होंने बताया कि संस्था में परिवार के एक अन्य सदस्य जितेंद्र पाल सिंह की ओर से दावा किया गया कि उन्हें जिला जज ने अगस्त 2011 में उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। जब इस मामले की जांच हुई तो पाया कि 27 अगस्त 2011 को जितेंद्र पाल सिंह द्वारा उपाध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए अपना प्रतिवेदन अध्यक्ष को प्रस्तुत किया था। पदेन अध्यक्ष ने पत्र के निस्तारण के लिए 30 अगस्त 2011, इसके बाद 6 सितंबर 2011 की तिथि नीयत की थी, लेकिन कोई आदेश इस बारे में जारी नहीं हुआ था।
फर्जी हस्ताक्षर से बन गए उपाध्यक्ष
दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में अंबरीश पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र पाल सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए 30 अगस्त 2011 का पदेन अध्यक्ष का फर्जी और कूटरचित आदेश प्रस्तुत किया था। इसमें उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दिखाई गई थी। थाना न्यू आगरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जितेंद्र पाल सिंह फर्जी हस्ताक्षर के नियुक्ति पत्र के आधार पर 9 महीने तक सोसायटी के उपाध्यक्ष पर बने रहे थे। उनके खिलाफ आरोप दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
आरबीएस के कई शिक्षण संस्थान
राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसायटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में जिला जज पदेन अध्यक्ष हैं। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य आरबीएस कॉलेज राजा अवागढ़ पदेन उपाध्यक्ष नियुक्त हैं। सोसायटी में मार्च 1981 से अनुरुद्ध पाल सिंह पदेन उपाध्यक्ष के रूप में चयनित चले आ रहे हैं। आरबीएस एजुकेशनल सोसायटी की कई शिक्षण संस्थान हैं। सोसायटी आरबीएस डिग्री कॉलेज, आरबीएस इंटर कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान संचालित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button