ग़ाज़ियाबाद में खोड़ा थाने के दारोगा ने सेक्स पार्लर चलाने के लिए मांगे 20 हजार महीना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाने की बीरबल चौकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही कुछ लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सामने बैठा शख्स चौकी इंचार्ज से कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसे इलाके में मसाज पार्लर खोलना है। मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स पार्लर चलाया जाना है। इस वीडियो में सेक्स पार्लर चलाए जाने के लिए प्रति महीना पुलिस को 20 हजार रुपये देने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है।
खोड़ा की बीरबल चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की ओर से सेक्स पार्लर चलाने की एवरेज में 20 हजार प्रति महीना की मांग की गई, लेकिन दारोगा जी की इस वार्ता का वीडियो बनाया गया और वह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लिया और आरोपी दारोगा को निलंबित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रांस हिण्डन ने बताया कि इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्हें भी इसकी जानकारी हुई। जांच की गई तो पता चला कि इस वीडियो में जो दारोगा दिखाई दे रहा है, वह बीरबल चौकी पर तैनात है। फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है और इसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जिसकी जांच एसीपी को सौंप गई है।




