अतीक अहमद के पकिस्तानी कनेक्शन सवाल पर भड़के शिवपाल यादव, मीडियाकर्मी को बताया बीजेपी का एजेंट

आगरा/उत्तर प्रदेश। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा फिल्म जगत से ज्यादा उत्तर प्रदेश की राजनीति में हो रही है। फिल्म में दिखाए गए कई चरित्र राजनेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसका एक प्रमाण रविवार को आगरा में देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से जब एक मीडियाकर्मी ने फिल्म दिखाए गए अतीक अहमद के चरित्र को लेकर सवाल पूछ लिया तो वे एकदम से भड़क गए। उन्होंने मीडियाकर्मी को ही बीजेपी का एजेंट बता दिया।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव रविवार को आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी पर तंज कसने शुरू कर दिए। शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी शंकराचार्य का अपमान कर रही है। ये सनातन का अपमान है। उन्होंने गौशालाओं की बदहाली, गौ सेवकों की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।
शिवपाल यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक गांव बाह को जिला बनाएंगे। साथ ही, उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से इसी दौरान मीडियाकर्मी ने पूछा कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद का पाकिस्तान से कनेक्शन दिखाया गया। वह समाजवादी पार्टी का नेता था। इस सवाल के पूछते ही शिवपाल यादव ने मीडियाकर्मी से कहा कि आप क्या बीजेपी के एजेंट हैं। आपको बीजेपी की ओर से एजेंडा दिया गया है कि आप ये सवाल पूछें। शिवपाल ने कहा कि ये सवाल आपने अपनी ओर से पूछा होता तो मैं इसका जवाब देता। इस सवाल के बाद शिवपाल यादव प्रेसवार्ता से उठकर चले गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव के इस प्रकार के बयान ने हलचल मचा दी।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने मथुरा में फरसे वाले बाबा की मौत और पथराव पर कहा कि बीजेपी सरकार में दंगे तो होते रहेंगे। झूठे मुकदमे झूठे दायर किए जाते हैं। इस सरकार में निष्पक्ष कोई काम नहीं होता है। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग का रुख निष्पक्ष नहीं है। आगामी चुनाव में आयोग की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button