फतेहपुर जिले के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। इस बार हमारा देश 2023 में अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस वर्ष भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जो स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूरे करेगा। आपको बता दें देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने की लिऐ पूरे भारत के हर छोटे-बड़े शहर में तैयारी बड़े जोरों शोरों से चल रही है।
स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भी आज उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में जिले के विजयपुर ब्लॉक की सुदनपुर ग्राम सभा में स्थित कम कम कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने वीर शहीदों के प्रतिरूप को धारण कर उन्हें याद किया एवं विद्यालय में 77 मीटर लंबा तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पांडे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।




