मुंबई के समंदर में कचरा फेंक रहा था शख्स, विदेशी व्लॉगर ने वीडियो में कैद की हरकत, लोगों का भड़का गुस्सा

मुंबई/एजेंसी। मुंबई में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। मायानगरी कहा जाने वाला ये इस शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने अरब सागर में एक शख्स ने बेधड़क कचरे की थैली फेंक दी। यह सब कैमरे में कैद हो गया, वो भी एक विदेशी पर्यटक के हाथों, जो वहां व्लॉग बना रहा था। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और लोग एक बार फिर नागरिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाने लगे।
यह घटना इसलिए और ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि यह भारत के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक के सामने हुई, जहां दुनिया भर से लोग आते हैं। विदेशी पर्यटक शांतिपूर्वक समुद्र का नजारा फिल्मा रहा था तभी एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी के साथ कार से आया। उसने बिना किसी झिझक के कचरे से भरी थैली समुद्र में फेंक दी और जैसे कुछ हुआ ही नहीं, ऐसे चुपचाप चला गया।
वीडियो में विदेशी पर्यटक को साफ दिखाई देता है कि वह इस घटना से स्तब्ध है। वह व्यक्ति से पूछता है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। आखिर में वह बस इतना कह पाता है, “That’s not good” (यह अच्छा नहीं है)। उसकी आवाज में निराशा और हैरानी साफ झलक रही है। पर्यटक ने यह सब अपने व्लॉग के लिए रिकॉर्ड किया था, लेकिन यह क्लिप इतनी तेजी से वायरल हुई कि अब पूरी दुनिया इसे देख रही है।
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर भारी आक्रोश फैल गया। लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि मुंबई जैसे शहर में ऐसी हरकतें कैसे हो रही हैं। कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस और बीएमसी को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोई कह रहा है कि ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, तो कोई लिख रहा है कि नागरिक चेतना की कमी भारत की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button