पर्यावरण प्रेमी और श्रमिक नेता श्री राजीवजी पाटिल से प्रेरित लगाये गये 25 हजार पेड़

कांती जाधव/मुंबई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में और सामाजिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए,22 अगस्त को सांडोर के भाबोला स्थित यशवंत काउंटी आवासीय परिसर और उसके आसपास वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया।अब तक वसई विरार में 25 हज़ार पेड़ लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी श्रमिक नेता और वसई विरार शहर महानगर पालिका के प्रथम महापौर माननीय राजीवजी पाटिल थे। पूर्व नगरसेवक सुनील अचोलकर साहब,अमेय समूह के निदेशक संचालक श्री.अंकुश कोतमिरे,जेष्ठ समाज सेवक बिपीन कोटींन,मा.नगरसेवक मनीष वर्तक,परिवहन सभापती मा.श्री.प्रितेश पाटील और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
साथ ही, क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी युवा भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पिछले वर्ष भी यशवंत काउंटी कॉम्प्लेक्स द्वारा एक हजार पेड़ लगाए गए थे और विभिन्न संगठनों को वितरित किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button