गाजियाबाद में डीएमई पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिपाही को रौंदा, दो गिरफ्तार
सिपाही अक्षय कुमार की इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रसेवे (डीएमई) पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने आइपीईएम कॉलेज के सामने बने निकास प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही को रौंदकर फरार हो गया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शनिवार को कार सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मूल रूप से खुर्जा निवासी अक्षय कुमार गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में सिपाही हैं। अक्षय के मुताबिक, उनका भाई विपिन भी ट्रैफिक विभाग में है। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे आइपीईएम कालेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे भाई को एक अर्टिगा कार के चालक ने तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाई को कार चालक ने रौंद दिया और फरार हो गया।
इसके बाद गंभीर रूप से घायल भाई को मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने अक्षय की शिकायत के विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को सदरपुर निवासी विनीत और सुमित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि कार विनीत चला रहा था। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही को टक्कर मारने वाले आरोपित कार चालक और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के समय कार में दोनों सवार थे।





