जून 2024 तक जेपी नड्डा के पास ही रहेगी बीजेपी की कमान, अध्यक्ष के रूप में मिला एक साल का एक्सटेंशन

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी की कार्यकारिणी ने इसका फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये साल सदस्यता अभियान का साल है। छह साल बाद नए सिरे से सदस्यता होती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

अमित शाह ने कहा कि नड्डा जी 20 जनवरी 2024 को भाजपा के अध्यक्ष बने। उनके अध्यक्ष बनने के बाद इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोविड का सामना पूरे देश को करना पड़ा। देश की कई राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के कारण स्वाभाविक रूप से इस महामारी का सामना करने में भारतीय जनता पार्टी के संगठन की भूमिका बहुत अहम हो जाती है। नड्डा जी के नेतृत्व में बीजेपी का पूरा संगठन बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सेवा ही संगठन है के मंत्र के साथ काम में जुटा। ढेर सारे गांव में चाहे गरीबों के घर में मदद पहुंचाना हो, जिनका कोई नहीं था उसके अंतिम संस्कार तक। कोविड के प्रकोप को पार करने में बीजेपी कार्यतकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

अमित शाह ने कहा कि कैसे एक राजनीतिक दल का संगठन महामारी में सेवा कर सकता है उसका ज्वलंत उदाहरण बीजेपी ने नड्डा जी के अध्यक्षता में देश-दुनिया के सामने रखा। हमने बिहार में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट प्राप्त किया। महाराष्ट्र में भी हम फिर से चुनकर आए। हरियाणा में भी हमारी सरकार बनी। मणिपुर, आसाम, उत्तराखंड आदि में भी बीजेपी ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button