मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की से रेप

डिंग नहीं रुकी तो झाड़ियों में फेंका, 10 टांके बाद भी हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर/बिहार। मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया फिर मारने की नियत से उसपर गंभीर रूप से हमला कर दिया। लड़की बुरी तरह जख़्मी हो गई, जिसके बाद बदमाशों ने उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया।
परिजनों की काफी खोजबीन के बाद पीड़िता सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में जख़्मी हालत में मिली, जिसके बाद आनन-फानन में उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया गया है।पीड़िता को बेहोशी की हालत में 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी जिले के बॉर्डर पर झाड़ी में पाया गया। उसके सिर पर चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है।
सबसे पहले उसे सीतामढ़ी में उसे भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन से संपर्क किया है। पीड़िता अब तक बेहोश है। इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बच्ची रविवार सुबह झाड़ियों में मिली थी। 24 घंटे बाद उसे होश आया है। उसके सिर में 10 टांके लगे हैं। हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी 26 जुलाई को सुबह 11 बजे मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। रात तक घर नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन शुरू की। रात भर खोजा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। 27 जुलाई को सुबह जानकारी मिली कि सीतामढ़ी के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। वहां पहुंचने पर वह बेहोश पड़ी मिली।
मोबाइल दुकानदार पिंटू शर्मा और उसके सहयोगी गणेश कुमार साह मेरे गांव के ही रहने वाले हैं। मिंटू शर्मा की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गई थी। आरोप है कि पिंटू ने ही बेटी के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकली थी। 12 बजे दुकान पर उसके साथ रेप किया गया। 12:30 बजे आरोपी अपने साथी गणेश के साथ अल्टो कार से लड़की को ले गया।
रविवार को सीतामढ़ी के नेशनल हाईवे 527-C पर झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार को 2 बजे परिवार को इसकी जानकारी मिली। अभी एसकेएमसीएच में छात्रा का इलाज जारी है। पुलिस पूछताछ में मिंटू शर्मा ने बताया कि किशोरी उसके दुकान पर मोबाइल बनवाने आई थी। अपने सहयोगी गणेश के साथ उसे हाईवे पर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर उसे जिला के बॉर्डर पर झाड़ी में फेंक दिया। इस मामले में एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने कहा, ’27 जुलाई को औराई थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिन लोगों को नामजद किया गया था। तुरंत डिटेन किया गया। सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। बेहोश होने के कारण उससे बातचीत नहीं हो पाई। उसे वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button