पंडित कैलाश चंद्र अवस्थी को भारतीय किसान यूनियन (अज.) राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दी बड़ी जिम्मेदारी

Pandit Kailash Chandra Awasthi has been appointed as the Rajasthan State President of Bhartiya Kisan Union (Aj.) and has been given the big responsibility

जयपुर/एजेंसी। भारतीय किसान यूनियन अजगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा द्वारा राजस्थान के वरिष्ठ किसान नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव पंडित कैलाश चंद्र अवस्थी (महंत झाझीरामपुरा) को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर एक अहम जिम्मेदारी सोपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित कैलाश चंद्र अवस्थी जो (बसवा जिला दोसा) निवासी है पंडित अवस्थी लंबे समय से किसानों के हितों और ग्रामीण समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सामाजिक धार्मिक राजनीतिक और किसान संगठनों में पकड़ को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अज.) में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने विश्वास जताया कि पंडित अवस्थी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूत संबल प्रदान करेंगे तथा राज्य के किसान वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत रहेंगे साथ ही किसानों में संगठन की दृढ़ता बढ़ाने का कार्य पुरी निष्ठा और ऊर्जा से करेंगे। संघ की ओर से पंडित अवस्थी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और आशा व्यक्त की गई की वो प्रदेश में किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
इस पर राजस्थान में किसानों, विभिन्न संगठनों एवं पंडित अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा का आभार व्यक्त किया। जब यह खुशी की लहर राजस्थान में खुशी की लहर फैली तो लोगों ने पंडित अवस्थी को साफा माला और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। जिस पर पंडित अवस्थी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे राजस्थान की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है संगठन एवं किसान ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है और मैं इस ऊर्जा के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा कभी कम नहीं होने दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button