नंद नगरी थाना पुलिस ने एक जुआरी को किया गिरफ्तार
कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 10500 रुपये नकद किए बरामद

अभय गंगवार/उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी थाना पुलिस द्वारा तलाशी अभियान के तहत एक जुआरी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 10500 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नंद नगरी थाने के एस एचओ इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में एएसआई प्रमोद, कांस्टेबल दीपक नागर, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल दीपक चाहर की टीम को को मुखबिर से डिस्ट्रिक्ट पार्क के अंदर जुआ खेलने की सूचना मिली। बिना समय गवाई पुलिस टीम डिस्ट्रिक्ट पार्क के अंदर पहुंची और उन्होंने कुछ लोगों को ताश खेलते देखा। पुलिस को देखते ही सभी व्यक्ति अपने ताश के पत्ते फेंक कर मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शाहरुख पुत्र हरुन, निवासी नंद नगरी, उम्र 28 वर्ष के तौर पर हुई है। उसके पास से 52 ताश के पत्ते और 10500 नगद बरामद किए गए।
नंद नगरी थाना पुलिस ने दिल्ली सार्वजनिक युवा अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी शाहरुख ने अपने साथ जुआ खेलने वाले अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा किया।मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।




