भारत के ‘वॉट्सऐप वाले हनुमानजी’ मंदिर में वॉट्सऐप पर लगती है अर्जी, मनोकामना होती है पूरी

भोपाल/मध्य प्रदेश। अगर कोई व्यक्ति आपको कहे कि आप वॉट्सऐप नंबर पर मनोकामना लिखकर भेज दें तो आपकी अमुक मनोकामना सिद्ध हो जाएगी तो आप स्वयं भी अचंभित हो जाएंगे। लेकिन यह पूरी तरह सच है। भारत में एक ऐसा हनुमान मंदिर है, जहां वॉट्सऐप पर मनोकामना लिखकर भेज देनी होती है, और इसके बाद आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस मंदिर को ‘वॉट्सऐप वाले हनुमानजी’ के नाम से जाना जाता है और हनुमानजी के पास वॉट्सऐप के माध्यम से केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई अर्जियां आती हैं।
सबसे ज्यादा इनकी आती हैं अर्जियां
हनुमानजी का यह मंदिर मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के नेहरू नगर में ‘अर्जी वाले हनुमान मंदिर’ के नाम से मशहूर है। यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनूठी पहचान बनाए हुए है। इस मंदिर हनुमानजी के पास सबसे ज्यादा अर्जियां छात्रों से आती हैं। पुजारी बताते हैं कि अर्जी में लिखी मनोकामना को मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानजी के चरणों में रख देते हैं। हनुमान मंदिर में अर्जी लगाने के लिए संस्थान में वॉट्सऐप नंबर भी उपलब्ध करवा दिया है।
संस्थान ने उपलब्ध कराया वॉट्सऐप नंबर
मंगलवार और शनिवार के दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है और सभी चिट्ठी और पत्रों के जरिए अपनी मनोकामना लिखते हैं। पुजारी बताते हैं कि पहले चिट्ठी या पत्र को नारियल में बांधकर अर्जियां लगाई जाती थीं। लेकिन बदलते समय के साथ संस्थान ने वॉट्सऐप नंबर उपलब्ध करवा दिया है, जिसकी वजह से विदेशों से भी अर्जियां आती हैं। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराते हैं और वॉट्सऐप के जरिए अर्जी भेज देते हैं।
इस तरह शुरू हुआ सिलसिला
पुजारी बताते हैं कि यह भक्त और भगवान के बीच जुड़ने का एक माध्यम है और यह उनकी भावनाएं हैं कि वह किसी ना किसी तरह से ईश्वर से जुड़े रहें। वॉट्सऐप के माध्यम से विदेशों से भी कई अर्जियां आती हैं और हनुमानजी की कृपा से उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। पंडितजी बताते हैं कि चार साल पहले एक भक्त ने वॉट्सऐप के माध्यम से पहली बार अर्जी लगाई थी, वह भी इसको लेकर हैरान थे। लेकिन फिर क्या था उनकी मनोकामना पूरी हो गई और तब यह सिलसिला शुरू हो गया।
मनोकामना पूरी करने के बाद वही लोग वाट्सऐप पर धन्यवाद पत्र भी भेजते हैं। कुछ लोग दान दक्षिणा भी भेजते हैं। हनुमान बाबा की कृपा और आशीर्वाद का ये सिलसिला अब दुनियाभर में फैल चुका है। हनुमानजी को 982731604, 7003 35328 नंबर पर आप वाट्सऐप कर सकते हैं। अपना मैसेज भेज सकते हैं। दोनों नंबर श्री अर्जी वाले हनुमान जी महाराज के दरबार के ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button