सावधान! अल्ट्राटेक के नाम से बाजार में बिक रही है नकली सीमेंट, फैक्‍ट्री पर पड़ा छापा, बड़ी मात्रा में बारदाना जब्‍त

ग्वालियर,(मध्य प्रदेश)। मुरार इलाके में बंद पड़ी खदानों के पास सुनसान क्षेत्र में एक गोदाम बनाकर नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा था और पुलिस को जब इस पूरे मामले की सूचना मिली तो ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। नकली सीमेंट फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट की भरी हुई और खाली बोरियां बरामद किए हैं, इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर और अन्य लोगों को हिरासत में लेते हुए जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी ग्वालियर राजेश दंडोतिया ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने शिकायत की थी कि मुरार के जहांगीरपुरी में अल्ट्राटेक के नाम से नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा है और जब क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारा तो मौके पर दो गोदाम बने मिले, जिनमें 200 से अधिक नकली सीमेंट से भरी बोरियां और 5000 नकली बारदाना भी बरामद हुआ। आरोपियों जेपी कंपनी का जैकेट सीमेंट दोबारा से तैयार कर अल्ट्राटेक की बोरियों में भर रहे थे और इसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है लेकिन नकली सीमेंट फैक्ट्री के मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने यह नकली सीमेंट कहां कहां सप्लाई किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button