भरभराकर सड़क पर गिरा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, एक व्यक्ति की मौत,4 लोग घायल

  • डीएमआरसी ने बढ़ाई हादसे के शिकार हुए पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि
  • हादसे में जिस शख्स की जान गई उसके परिवार को डीएमआरसी देगी 25 लाख रुपये
  • डीएमआरसी ने इस हादसे के बाद दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की दीवार का बड़ा हिस्सा अचानक सड़क पर गिर गया। दीवार के गिरते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर मलबा ही मलबा फैल गया। दीवार गिरने से मलबे में पांच लोगों दब गए थे। उन पांच लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि अन्य चारों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएमआरसी ने इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
डीएमआरसी की तरफ से कहा गया कि इस हादसे में मरने वाले 53 साल के शख्स से परिवार को 25 लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से चोटिल होने वाले को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी अधिकारी अस्पताल में घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मुआवजे को लेकर डीएमआरसी ने ट्वीट किया था कि वो हादसे में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को 15 लाख रुपये देगी। वहीं गंभीर घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये देगी। हालांकि बाद में वीडियो शेयर कर डीएमआरसी ने मुआवजा राशि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
मेट्रो स्टेशन गोकुलपुरी की दीवार गिरने से एक शख्स की जान चली गई। इस हादसे में डीएमआरसी की तरफ से कार्रवाही की गई है। डीएमआरसी ने अपने दो अधिकारी जिसमें एक मैनेजर और सिविल डिपार्टमेंट के जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर मौजपुर से शिव विहार तक के छोटे से हिस्से में गोकुलपुरी स्टेशन की तरफ उपरी प्लेटफॉर्म पर गिरे हिस्से की मरम्मत के लिए ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलाई जा रही हैं। हालांकि, पिंक लाइन के बाकी हिस्सों में ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button