जैतहरी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। थाना जैतहरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में बीएनएस की गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पीड़िता ने अस्पताल चौकी शहडोल में रिपोर्ट की थी कि सितंबर 2025 में नानी के घर रहने के दौरान मामा ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो अपराध प्राप्त कर 21 मार्च 2026 को थाना जैतहरी में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।
जैतहरी पुलिस ने आरोपी मामा निवासी अमगवा को 24 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा, उप निरीक्षक जी.पी.एच. तिर्की, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक मनीष तोमर, महिला आरक्षक मंजू भट्ट एवं आरक्षक रामेश्वर शर्मा का विशेष योगदान रहा।




