कर्नाटक में दरिंदगी! इजरायली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप,साथी की हत्या

Brutality in Karnataka! Israeli tourist and homestay owner gang-raped, partner murdered

  • कर्नाटक में हैवानियत की घटना से देश शर्मसार हुआ।
  • इजरायली टूरिस्ट के समेत दो के साथ दुष्कर्म और एक की हत्या।
  • सिर्फ 100 रुपये की वजह से शुरू हुआ विवाद।

कोप्पल/कर्नाटक। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्नाटक के हम्पी में मावनता को शर्मसार करने वाली दरिंदगी की विभत्स घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने इजरायली टूरिस्ट समेत दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उनके एक पुरुष साथी की हत्या कर दी। हम्पी में नहर किनारे तीन पुरुष पर्यटकों के साथ महिलाएं संगीत सुन रही थीं, तभी यह वारदात हुई। बाइक से आए तीन लोगों ने पुरुष पर्यटकों को नहर में ढकेल दिया, फिर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि हम्पी के पास तारों को निहारने और संगीत सुनने के दौरान 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उन पर हमला किया गया। महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें नहर में ढकेल दिया गया। उनमें से एक की मौत हो गई। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल. अरासिद्दी ने बताया, ”तीनों आरोपितों में से हमने दो को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में तीसरे संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश जारी है।” गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मल्लेश और चेतन साई के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 21 साल है और वे गंगावती इलाके के साई नगर के रहने वाले हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं।
घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि डिनर के बाद 29-वर्षीय होमस्टे ऑपरेटर, इजरायली पर्यटक और तीन पुरुष पर्यटकों के साथ सनापुर झील के पास तुंगभद्र नहर के बाएं किनारे पर बैठ गिटार बजा रही थी। वे सभी संगीत का आनंद ले रहे थे और तारों को निहार रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र से थे। पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में होमस्टे ऑपरेटर ने आरोप लगाया कि जब वे नहर किनारे अपने मनोरंजन में मशगुल थे तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा। जब उसने उन्हें बताया कि आस-पास कोई पेट्रोल पंप नहीं है और सुझाव दिया कि वे सनापुर से पेट्रोल ले लें तो आरोपितों ने उससे 100 रुपये मांगे। जब उन लोगों ने उन्हें और पैसे देने से मना कर दिया तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपितों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने होमस्टे ऑपरेटर और इजरायली पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में ढकेल दिया।
एफआईआर में कहा गया है, ”दो आरोपितों ने होमस्टे ऑपरेटर को बुरी तरह से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि तीसरे आरोपित ने आक्रामक तरीके से तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में ढकेल दिया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button