आजमगढ़ में दबंगों ने फिर तोड़ी लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा, विसर्जन के दौरान हुआ हमला

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ में 24 घंटे के भीतर लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा पर लगातार दूसरी बार हमला की सूचना सामने आई है। एक बार फिर दबंगों ने लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा को तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। दबंगों की ओर से पूजा आयोजकों के साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत करवाया। प्रतिमा का विसर्जन करवाया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
आजमगढ़ में एक दिन पहले दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने पुराने विवाद के चलते लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा को खंडित करने के साथ ही आयोजकों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। घटना के अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे पवई थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए जा रहे लोगों पर हमला किया गया।
विसर्जन मार्ग में दलित बस्ती के पास दबंगों की ओर से जय श्रीराम के गाने का विरोध करते हुए लाठी- डंडों के साथ हमला कर दिया गया। दबंगों ने मेला आयोजकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्रतिमा को भी खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत करवाकर मूर्ति का विसर्जन करवाया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। चौकी इंचार्ज मित्तूपुर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button