शरीर के कोने-कोने से निकले कुल 48 पव्वे, हरिद्वार में चलती फिरती शराब की दुकान है ये तस्कर

हरिद्वार/उत्तराखंड। हरिद्वार में पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है, जो शराब की चलती-फिरती दुकान बना हुआ था। हरिद्वार के शराब प्रतिबंधित क्षेत्र में यह शख्स अवैध तरीके से देशी और विदेशी शराब धड़ल्ले से बेच रहा था। शराब की बोतलें उसने अपने शर्ट के भीतर छिपा रखी थीं। पकड़ने के बाद पुलिस ने उससे अपने शर्ट के अंदर छिपाई बोतलें निकालने को कहा तो उसने एक-एक कर निकालनी शुरू कर दीं। एक के बाद एक, एक के बाद एक करके उसने अपनी शर्ट के भीतर से कुल 48 शराब की बोतलें निकालीं। पुलिस और वहां मौजूद अन्य लोग भी यह देखकर हैरान रह गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
वायरल वीडियो में पुलिस की कमेंट्री पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वीडियो हरिद्वार कोतवाली के हर की पैड़ी पुलिस चौकी का है। यहां बीती 25 जून को पुलिस ने 24 साल के सज्जन कुमार नाम के एक शराब तस्कर को पकड़ा था। आरोपी शराब प्रतिबंधित क्षेत्र में चलते-फिरते अपनी शर्ट के भीतर छिपाकर शराब बेच रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। यहां आरोपी ने पुलिस के कहने पर जब अपने शर्ट के भीतर से शराब की बोतलें निकालनी शुरू कीं तो वहां मौजूद सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं। एक-एक करके तस्कर ने शर्ट के भीतर से कुल 48 पव्वे निकाले।
पुलिसकर्मियों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस की मजेदार कमेंट्री पर भी लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक पुलिसकर्मी कहता है- ‘मिस्टर दुबे। आप कहां थे आज तक छुपे। ये देवी माता के भगत हैं।’ इस दौरान पुलिस ने सज्जन कुमार के कारनामे पर मजाकिया लहजे में तालियां भी बजवाईं। बताया गया कि आरोपी सज्जन कुमार हरिद्वार के शिवकुटिया का रहने वाला है। पुलिस इसके बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button