नोएडा पुलिस ने माफिया रणदीप भाटी गैंग के 1 अपराधी को किया गिरफ्तार

आरोपी भूपेंद्र पर 25 हजार का था इनाम

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी माफिया रणदीप भाटी गैंग का सदस्य है। पुलिस को इनामी बदमाश भूपेंद्र के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक थार कार बरामद हुआ है।
थाना इकोटेक-1 के थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र ग्रेटर नोएडा के मोमनाथल गांव का रहने वाला है। आरोपी खनन माफिया संजय मोमनाथल का बेटा है। आरोपी भूपेंद्र ने 18 दिसंबर 2024 को मोतीपुर गांव स्थित सैनिक फार्म हाउस के केयर टेकर के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
इसके अलावा एक अन्य घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी दी थी। इन दोनों घटनाओं में यह बदमाश फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलाह और थार गाड़ी बरामद की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र शासन की ओर से चिह्नित माफिया रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह निरंतर संगठित अपराध, गैंग बनाकर अवैध उगाही करना, रंगदारी मांगना, अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करना और अवैध रूप से निर्माण कार्यों के ठेके लेना आदि गतिविधियों में शामिल रहता है। इसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 15 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button