लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन पर टला बड़ा हादसा
सुल्तानपुर में टूटी दिखी ट्रेन की पटरी से मचा हड़कंप
![]()
सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रेन की पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल रेलवे विभाग के इंजीनियर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी की मरम्मत कराई। इस दौरान रेलवे यातायात के आवागमन में कोई बाधा नहीं पहुंची।
मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव के निकट का है। जहां रेलवे की पटरी टूटी होने की सूचना मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रेलवे विभाग के इंजीनियर अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे पटरी टूटी हुई है। शीघ्रता के साथ इंजीनियरों ने टूटी रेलवे पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू किया और थोड़ी ही देर में टूटी पटरी को ठीक कर दिया गया।
वहीं, लंभुआ जीआरपी इंचार्ज महावीर ने बताया कि ठंड के समय कभी-कभी जॉइंट के पास पटरियां सिकुड़ जाती है और पर्याप्त जगह नहीं होने पर टूट जाती हैं। जैसे ही सूचना मिली तत्काल रेलवे विभाग के इंजीनियर कर्मचारियों के साथ पहुंचे और टूटी पटरी की मरम्मत किए। उन्होंने बताया कि इस दौरान रेलवे आवागमन में कोई रुकावट नहीं आई।




