पीएम मोदी कल दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

PM Modi will inaugurate Anand Vihar and New Ashok Nagar stations of Delhi-Meerut RRTS tomorrow

  • पीएम रविवार को करेंगे आरआरटीएस स्टेशन का उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुटा।

दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर के स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पूर्वी जिला पुलिस ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आठ मोटर बोट मांगी है।
पीएम मोदी आनंद विहार के रास्ते न्यू अशोक नगर स्टेशन तक जाएंगे
पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार सुबह हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन जाएंगे। यहां से नमो भारत ट्रेन से आनंद विहार विहार के रास्ते न्यू अशोक नगर स्टेशन जाएंगे। 11 बजे वहां पहुंचकर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद खेल गांव जाएंगे, वहां से हेलीकॉप्टर से पश्चिमी दिल्ली जाएंगे। न्यू अशोक नगर स्टेशन के पास यमुना है। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आठ मोटर बोट मांगी है।
इन मोटर बोट से यमुना व कोंडली नहर में गश्त किया जाएगा। प्रशासन का कहना है शानिवार को मोटर बोट पुलिस को दे दी जाएंगी।
आरआरटीएस का आनंद विहार और न्यू अशोक नगर रेलवे स्टेशन मेट्रो से कनेक्ट रहेंगे। इस कारण न्यू अशोक नगर स्टेशन के रास्ते नोएडा के लोग भी नमो भारत ट्रेन का सफर करेंगे। इन दोनों स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button