गाजियाबाद में लव जिहाद पर भारी बवाल! अकबर खान की दुकान में घुस गई भीड़ ने जमकर की तोड़फोड़

Huge uproar over love jihad in Ghaziabad! Crowd entered Akbar Khan's shop and vandalised it

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभयखंड इलाके में सोमवार शाम उस वक्त तनाव का माहौल बन गया। जब भीड़ ने ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक युवक की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में ही हुआ।
युवक पर आरोप है कि उसने एक बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर भगाया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भी इंदिरापुरम थाने में जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार सुबह जेल भी भेज दिया। लेकिन शाम होते-होते माहौल फिर बिगड़ गया। सैकड़ों की संख्या में लोग अकबर की दुकान पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल बेबस दिखाई दिया।
जब यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में तूल पकड़ने लगा तो देर रात एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा कि दुकान में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन्होंने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button