धरना दे रहे युवक पर पुलिसकर्मी ने चढ़ाई बाइक, पैर में आई चोट

गाजियाबाद। गाजियाबाद में कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विजयनगर के एक परिवार के सदस्य रोहित कुमार पर पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में बाइक चढ़ा दी। हादसे में रोहित कुमार के पैर में चोट आई है। हादसा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। नशे की हालत में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रोहित ने पुलिस से शिकायत की है।
रोहित कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी वर्दी में था और उसकी नेमप्लेट पर रमेश लिखा हुआ था। उन्होंने उससे पूछा कि किस चौकी या थाने पर हो तो पुलिसकर्मी ने जवाब नहीं दिया और फरार हो गया। उसके पास उत्तराखंड नंबर की बाइक थी। पुलिसकर्मी से ठीक से खड़ा नहीं हुआ जा रहा था।




