सट्‌टेबाजी में हुआ लाखों का कर्ज तो पति ने पत्नी को देह व्यापार धकेला

अहमदाबाद,(गुजरात)। अहमदाबाद के नरोदा इलाके से एक पति के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सट्‌टेबाजी में पति के ऊपर लाखों को कर्ज हुआ तो उसने पत्नी को देह व्यापार की दुनिया में रख दिया। पत्नी ने अहमदाबाद के नरोदा थाने की पुलिस को शिकायत दी है कि कैसे पति ने पहले उसे देह व्यवहार के लिए मजबूर करने की कोशिश, लेकिन जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उसकी फोटो अश्लील साइटों पर अपलोड कर दीं और फिर इन्हें वायरल कर दिया।
नराेदा थाने में पुलिस इस्पेक्टर एस जे भाटिया के अनुसार पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह आरोपी से मुंबई में मिली थी। दोनों में प्यार हुआ तो फिर उन्होंने मुंबई में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहने के लिए अहमदाबाद नरोदा आ गए। 2021 से 2023 के बीच पति के ऊपर क्रिकेट सट्टेबाजी के चलते 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया। कर्ज ने निकलने के लिए पति ने पहले पत्नी को देह व्यापार के धंधे के लिए मजबूर किया, लेकिन जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी तस्वीरें अश्लील वेबसाइटों पर डालने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार जब उसने देह व्यापार से धंधे से मना किया तो पति ने पीड़ित की तस्वीरों को मार्फ करके सोशल मीडिया और दूसरी वेबसाइट पर डाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने शादीशुदा होने की बात भी छुपाई थी और मेरे साथ शादी कर ली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके कुछ दोस्तों के साथ मामला संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति को अरेस्ट किया है। नरोदा थाना पुलिस इस मामले में उसके साथ संलिप्त उसके दोस्तों की तलाश भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button