गाजियाबाद की सोसायटी में युवती से छेड़खानी का आरोप, 300 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज

Allegations of molestation of a girl in Ghaziabad society, FIR lodged against more than 300 people

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज सोसायटी में कुत्तों को लेकर हंगामा हो गया। बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद एक पशु प्रेमी युवती की शिकायत पर सोसायटी के कई लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके विरोध में रविवार को सोसायटी के कई लोगों ने नंदग्राम थाने पहुंच पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोसायटी के लोगों ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नंदग्राम थाने पहुंचकर एक आडियो भी थाना प्रभारी को दिया जिसमें युवती गाली देते हुए बात कर रही है। युवती ने 300 से ज्यादा रेजिडेंटस के खिलाफ छेड़खानी करने, बाल पकड़कर खींचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि उनकी सोसायटी में कुत्तों का आतंक है। कुत्ते लगातार बड़े और बच्चों को काट रहे हैं। जिससे वह घरों में कैद हो गए हैं। सभी लोग एकजुट होकर कुत्तों को सोसायटी से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान सोसायटी निवासी एक रेजिडेंटस के पास युवती का फोन आया, जिसने कुत्तों को भगाने का विरोध किया। उसने रेजिडेंट को गालियां दी और अंजाम भुगतने की धमकी दी। रेजिडेंटस ने बताया कि युवती नीचे आई थी तो किसी ने उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं की। वह झूठा आरोप लगा रही है। रेजिडेंटस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने कहा कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। मामले में शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button