आगरा में मकान की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा

Pakistan's flag hoisted on the roof of a house in Agra

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया। इसका वीडियो पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने बना लिया। छत पर झंडा लगाने वाले तीन लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इनमें से दो लोगों की पहचान का दावा किया जा रहा है। इस मामले में हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां से झंडा गायब था। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।मामला रविवार शाम का है। बजरंग दल के कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने बताया कि थाना सदर शमसाबाद रोड राजपुर चुंगी क्षेत्र में एक मकान की छत पर पाकिस्तान के झंडे का वीडियो मिला था, जिसे स्थानीय युवक ने उन्हें भेजा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। पुलिस के साथ जब वे शाम को मौके पर पहुंचे तो झंडा छत से गायब था, लेकिन वीडियो में तीन युवक पाकिस्तान का झंडा उसी छत पर लगा रहे थे। उन्होंने थाना सदर में केस दर्ज कराया है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डॉ. मनोज के अस्पताल के सामने बने एक बड़े मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता बंटी ठाकुर ने बताया कि जिस मकान पर झंडा फहराया गया था। वह काफी बड़ा मकान है। इसमें जूते की फैक्ट्री चलती है। ये मकान अदनाम नाम के व्यक्ति का है। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति शाहिद बताया जा रहा है, जो कि पास में ही खाने पीने की एक होटल चलाता है। उन्होंने कहा है, जब पुलिस इनसे पूछताछ करेगी तो तीसरे व्यक्ति की पहचान उजागर हो जाएगी। आखिर भारत में पाकिस्तान का झंडा फहराने का क्या मंसूबा था।
बंटी ठाकुर का कहना है कि ऐसे लोगों की मानसिकता की जांच होनी चाहिए जो भारत में प्रतिबंधित पाकिस्तान का झंडा फहरा रहे हैं। कौन इन्हें फंडिंग करता है। इसकी जांच होनी चाहिए। पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले लोगों की मंशा क्या है। इसके पीछे की वजह पुलिस और खुफिया एजेंसियों को पता करनी चाहिए। थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button