कबाड़ बसों से आगरा नगर निगम ने बनाया चलता फिरता पिंक टॉयलेट, ऑन डिमांड पर पहुंचेगा

Agra Nagar Nigam made mobile pink toilet from junk buses, will be delivered on demand

आगरा/उत्तर प्रदेश। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगरा शहर में नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट ऑन वील्स बस सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है। यह पिंक टॉयलेट ऑन डिमांड पर पहुंचेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस सेवा को लोगों के बीच में लाया जाएगा। ऐसे स्थान जहां पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां ऑन डिमांड पर इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड कई साल पहले सीएनजी बसों का संचालन करता था। वर्तमान में ये बसें कबाड़ हो चुकी हैं। इन बसों का पुनरुद्धार कर इनको पिंक टॉयलेट ऑन वील्स बस सेवा में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इनमें से एक बस को उपयोग के तौर पर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि इन बसों को ऐतिहासिक इमारतों जैसे ताजमहल, आगरा किला, एत्माउद्दौला और सिकंदरा जैसे स्मारकों के आसपास उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसे स्थानों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पर महिला शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। अगर प्रयोग सफल रहा तो महिलाओं के लिए इस सेवा को पूरे शहर में उपलब्ध कराया जाएगा।
भविष्य में इन बसों के भीतर ही हेल्थ चेकअप की व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है। बसों का संचालन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और बैंकों के सीएसआर फंड के माध्यम से कराये जाने की येाजना है। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम पिंक टॉयलेट ऑन वील्स की सेवा महिलाओं को समर्पित करने जा रहा है। पुरानी और बेकार बसों को रीमॉडल करके पिंक टॉयलेट ऑन वील बस सेवा शुरू की जा रही है।
आगरा अंतर्राष्ट्रीय शहर है। यहां रोजाना हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। ताज महल, आगरा किला, सिकंदरा, बेबी ताज (एत्माउद्दौला), मेहताब बाग, आरामबाग समेत कई स्मारक बने हुए हैं। पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पिंक टॉयलेट ऑन वील बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी विस्तार किया जाएगा। नगर निगम की इस पहल की खूब सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button