सूखे कुएं में आया ‘चमत्कारी पानी’! अंदर खौल रहा मगर बाहर आने पर बिल्कुल ठंडा

भागलपुर/बिहार। 20 साल से सूखे कुएं में अचानक उबलता हुआ पानी निकलने लगा। किसी ने इसकी सूचना गांव में दी। काफी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद एक आदमी कुआं में उतरा। एक बाल्टी पानी बाहर लाया गया। मगर पानी बिल्कुल ठंडा था। जबकि कुआं में खौलता हुआ दिख रहा है। हालांकि पानी ज्यादा नहीं है, मुश्किल से आधा फीट पानी कुआं में दिख रहा है। मगर, वो खौल रहा है। जांच में ये भी पता चला कि नहाने और पीने के लिए पानी बिल्कुल सही है।
भागलपुर से 30 किलोमीटर दूर गोराडीह प्रखंड के हरचंडी गांव स्थित बदारी बहियार में एक कुआं चर्चा विषय बन गया है। इसमें रहस्यमय तरीके से पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है। कुएं की पानी को देखने के लिए लोग दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। दरअसल, धान के खेत के बीचों-बीच एक कुआं है, जो पिछले दो दशकों से सूखा पड़ा था। अब अचानक उसमें पानी आ गया। पानी भी साधारण नहीं है, कुएं का पानी लगातार उबल रहा है।
ताजुब की बात है कि उबलता हुआ ये पानी गर्म नहीं बल्कि बिल्कुल ठंडा है। गांव के एक युवक ने सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरकर देखा तो पानी से ऊपर की और दबाव बन रहा था लेकिन जलस्तर में वृद्धि नहीं हो रही। धीरे-धीरे ये बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। आश्चर्य की बात ये है कि जिस इलाके में चापाकल और कुएं का लेवल लगभग 80 फीट के करीब पहुंच गया है, वहां लगभग 20 फीट गहरे कुएं में अचानक पानी कैसे आ गया। ग्रामीणों की मानें तो ये कुआं 70 साल पुराना है और पिछले कुछ वर्षों से ये पूरी तरह से सूखा पड़ा था।
पीने और नहाने के लिए पानी ठीक
ग्रामीण ने बताया की उबलते हुए ठंडे पानी के रहस्य को जानने के लिए गांव के बड़े बुजुर्ग, प्रोफेसर और डॉक्टर ने कुएं के पानी को निकाल कर इसकी जांच की। जांच में ये पानी बिल्कुल पीने योग्य पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे पीना शुरू कर दिया। कुएं पर लगातार स्नान करने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
उबलते हुए पानी वाले कुएं को लेकर कई अफवाहें भी गांव में फैल रही है। दरअसल, गांव की एक महिला सुनैना देवी ने दावा किया है कि इसके पानी से नहाने से उनके शरीर का दर्द बिल्कुल खत्म हो गया। महिला कई वर्षों से कमर और घुटने के दर्द से परेशान थी लेकिन कुएं के पानी से नहाने से वो बिल्कुल स्वस्थ हो गई। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है लेकिन फिलहाल हरचंडी गांव में मौजूद ये कुआं चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button