पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ कलंकित, पहले बड़ी बेटी से दुष्कर्म में गया जेल, वापस आकर छोटी की लूटी अस्मत

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। मथुरा के थाना फरह क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी इससे पहले अपनी बड़ी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है।

मथुरा में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी का बलात्कार कर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ने थाना फरह क्षेत्र के हिंदुस्तान कॉलेज के निकट गोवर्धन नाले की पटरी पर ले जाकर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ फरह थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
रिफाइनरी थाने के एक गांव में रहने वाले महेंद्र ने दो शादियां की हैं। दूसरी महिला अपने साथ चार पुत्रियां लेकर आई थी। आरोपी महेंद्र ने पिछले वर्ष अपनी बड़ी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। आरोपी 15 अप्रैल को जेल से बाहर आया था। बुधवार को वह छोटी पुत्री का आधार कार्ड बनवाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। गोवर्धन ड्रेन की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां बुधवार रात को रिफायनरी थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। मामला फरह थाने का होने पर महिला और पीड़िता को वहां भेज दिया गया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button