गिद्ध जैसे नोचा शरीर, कुचला प्राइवेट पार्ट, मेडिकल कॉलेज में रात को ड्यूटी कर रही डॉक्टर की रेप के बाद हत्या!
Vulture-like claws scratched the body, crushed the private parts, a doctor on night duty at a medical college was raped and then murdered!

कोलकाता/एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहस्यमय परिस्थितियों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर मृत पाई गई। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शव देखा। शव मिलने के बाद परिसर में तनाव फैल गया।
वह बहुत होनहार थी। माता-पिता और उसका सपना पूरा हो गया था। दिन-रात कड़ी मेहनत के बाद वह डॉक्टर बन गई थी। आंखों में कई सपने थे लेकिन सारे सपनों संग वह इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उसके चेहरे से लेकर पांव तक कई घाव थे। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन के पास, गाल और ओंठों पर चबाने के निशान थे। उसे देखकर ही लग रहा था कुछ अनहोनी हुई है। पोस्टमॉर्टम हुआ तो डॉक्टर्स की भी रूह कांप गई। उसे एक दरिंदे इंसान ने गिद्ध की तरह नोचा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की। एक दो बार नहीं कई बार रेप किया। उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जखमी हो गया, खून बहने लगा। वह लड़ी और बचने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। उसकी लाश को जिसने देखा, रो पड़ा। यह दर्दनाक कहानी है पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक ट्रेनी डॉक्टर की। वह रोज की तरह नाइट शिफ्ट में थी, थोड़ा आराम करने सेमिनार हॉल में गई थी लेकिन नहीं जानती थी कि वह अब कभी वहां से नहीं निकल पाएगी।
केजी कर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। शुक्रवार दिन भर हंगामा चला। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या बताया लेकिन अर्धनग्न शरीर की हालत कुछ और ही बयां कर रही थी। धरना-प्रदर्शन, हुआ। हंगामा और बवाल हुआ। रात में कैंडल मार्च भी निकाला गया।
संजय रॉय नाम का एक शख्स अरेस्ट
वीडियोग्राफी के साथ ट्रेनी डॉक्टर के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अब ताला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल कॉलेज का अस्थाई कर्मचारी है।
चार पन्नों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
चार पन्नों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के गुप्तांग से खून बह रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, …गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।
कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से 6 बजे के बीच हुआ। महिला डॉक्टर की गर्दन भी टूटी पाई गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर का रेप किया और उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की। इस दौरान महिला डॉक्टर ने बहुत संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन सब असफल रहा। कोलकाता पुलिस ने अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। लाश की जो स्थिति थी, उससे पता चला है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी इंतहा पार कर दी थी।
थोड़ी देर रेस्ट करने गई, पर नहीं लौटी
ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। रात को एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद वह सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी। वह सुबह तक नहीं लौटी और बाद में वह सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चुटहिल पाई गई थी।




