बागपत में ट्रैक्टर से तोड़ा घर का दरवाजा, दीवार ढहाकर बूढ़ी महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

In Baghpat, the door of the house was broken by a tractor, an attempt was made to run over an old woman by breaking the wall

  • बागपत में बुजुर्ग महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला आया
  • पीड़ित परिवार ने मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाई
  • पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत जनपद में आरोपियों ने घर का दरवाजा ट्रैक्टर से तोड़ दिया। घर की दीवार गिरा दी और एक बुजुर्ग महिला पर ट्रैक्टर तक चढ़ा दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। 3 दिन बाद भी पुलिस मामूली धाराओं का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी बागपत से मामले की शिकायत की है।
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र का है। 9 मार्च को सत्येंद्र पुत्र महेंद्र के मकान पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मकान का दरवाजा तोड़ दिया, दीवार गिरा दी। इसका विरोध करने जब घर की बुजुर्ग महिला आई तो उसपर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। शिकायत दोघट पुलिस से की गई। पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कर दी।सत्येंद्र का आरोप है कि उसके मकान पर राममेहर और उसके लड़के ने ट्रैक्टर चला दिया, उसके द्वारा जो शिकायत दी गई थी पुलिस ने उसमें भी फेरबदल कर दिया, उसकी सुरक्षा नहीं की। 3 दिन बाद भी मामले में आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो में राममेहर परिवार को भुगत लेने की खुलेआम धमकी दे रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी बागपत अर्पित विजय वर्गीय से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मामूली विवाद में किसी को भी उठाकर लॉकअप में डाल देने वाली पुलिस के पास घर में घुसकर हमला करने वाले के खिलाफ गिरफ्तारी की कोई धारा नहीं है। दोघट थाना इंचार्ज का कहना है कि मामूली धारा में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकती। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है की सतेंद्र के भाई में अपने घर का हिस्सा दूसरे को बेच दिया है। राममेहर खरीदे गए हिस्से पर कब्जा ले रहा है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button