सुंदरता बनी मुसीबत, पत्नी होने के बावजूद पति करता है बलात्कार, विरोध करने पर करता है मारपीट

छतरपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले में एक नव विवाहिता ने अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर एक शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन में उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं| आवेदन में नव विवाहिता ने लिखा है कि उसका पति नशेड़ी है। वह नशे में उसका बलात्कार करता है, और जब वह विरोध करती है तो उसे मारता पीटता है। उसे फांसी पर लटकने के लिए उकसाता भी है।
एक साल पहले ही हुई थी शादी
पीड़िता सहिवा खान ने बताया की वह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड की रहने वाली है। एक साल पहले उसकी शादी उसकी मां ने अच्छन खान निवासी जालौन से कराई थी। जो की उस समय छतरपुर के नारायणपुरा रोड में रहता था। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। उसके बाद अच्छन अपने घर जालौन के डकौर ले गया। वहां पर मेरे साथ मारपीट की और नशे की हालत में मेरा बलात्कार करने लगा|
पत्नी होने की बावजूद करता है बलात्कार
साहिवा ने कहा कि मैं अच्छन की पत्नी हूं। बावजूद उसके वह नशे की हालत मेरा बलात्कार करता है और विरोध करने पर मारता पीटता है। मेरे गुप्तांग में कई सारे चोट के निशान भी हैं | साहिवा का आरोप है की उसका पति हमेशा उस पर शक करता है। यहां तक कि परिवार में किसी से बात भी नही करने देता है। अगर वह अपने परिवार में किसी से बात भी कर लेती है, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर देता है।
मां का आरोप, दामाद ने बेटी को दिया तलाक
साहिवा की मां का आरोप है की उसके दामाद ने उसकी बेटी साहिवा को तलाक दे दिया है। लेकिन मेरी बेटी उसके साथ रहना चाहती है। हम लोगों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है|
साहिवा और उसकी मां कहना है की एसपी ऑफिस में शिकायत करने के बाद महिला थाने में हमे बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई महिला थाने से ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button