प्रोटीन की कमी से महिलाओं में दिखते हैं 6 संकेत, बिल्कुल न करें नजरअंदाज!

प्रोटीन हमारे शरीर के लगभग हर हिस्से में मिलने वाला जरूरी पोषण है। प्रोटीन शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में कारगर है। यह हीमोग्लोबिन नाम का एक मॉलिक्यूल बनाता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। प्रोटीन सभी के लिए जरूरी होता है और खासकर, महिलाओं के लिए। इसकी कमी होने पर महिलाओं को काफी सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसलिए प्रोटीन को शेक और नाश्ते के रुप में हर महिला किसी न किसी तरह प्रोटीन का इस्तेमाल घर में बच्चों के लिए करती हैं।

लेकिन महिलाएं कभी अपने बारे में नहीं सोचती हैं कि उनको खुद के लिए प्रोटीन की कितनी जरूरत हो सकती है? ज्यादातर महिलाओं को खास अपने लिए प्रोटीन के फायदों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी, क्योंकि वो बिलकुल खुद पर ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में महिलाओं को डेली कम से कम 50 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। हर एक महिला को जानकारी के साथ-साथ खान पान भी ध्यान रखना चाहिए।

महिलाओं के लिए प्रोटीन कितना जरूरी है

  • मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है।
  • शरीर में ऑक्सीजन और खून का फ्लो बना रहता है।
  • हार्मोन लेवल पर ध्यान देना।
  • पाचन में हेल्प करता है।
  • चोट लगने के बाद मांसपेशियों को दोबारा ठीक करने में मदद करता है।
  • पेट देर तक भरा रहता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
  • इम्यून सिस्टम बैलेंस रखता है।
  • लिवर में फैट जमने नहीं देता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • नाखून, बाल, हड्डी को बनाने में मददगार है।

लक्षण

  • जल्दी थकना
  • जल्दी भूख लगना
  • हाथ पैर में सूजन
  • जल्दी बीमार होना
  • बालों और नाखूनों का कमजोर होना
  • त्वचा ड्राई होना

प्रोटीन की कमी को कैसे करें पूरी

  • अंडा और चिकन
  • हरा मटर
  • दूध, पनीर, दही
  • बादाम
  • टोफू, दाल,
  • राजमा, ब्रोकली
  • ओट्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button