फतेहाबाद में मिला भारत का सबसे जहरीला सांप,कोबरा से भी 4 गुणा ज्यादा खतरनाक है ये सांप

फतेहाबाद/ हरियाणा। फतेहाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान में रखे अनाज कट्टे से अजीब सी आवाजें आ रही थी। इस आवाज से घर में मौजूद लोग सहम गए। जब घरवालों ने अनाज के कट्टे को हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इस कट्टे के पीछे एक काले और सफेद रंग का सांप छिपा हुआ था। किसान ने इसकी सूचना स्नेमैन पवन जोगपाल को दी। सूचना मिलते ही पवन जोगपाल मौके पर पहुंचा। उसने अनाज के कट्टे को पीछे हटाकर छिपे बैठे सांप को रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए स्नेकमैन पवन जोगपाल ने बताया कि बुधवार शाम को उनको कुकड़ांवाली से मनी राम गुर्जर के यहां से फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनके घर पर काले रंग का सांप दिखा है। उन्होंने परिवार को एहतियात बरतने को कहा और कुछ ही देर में उनके घर पर पहुंच गए। जहां खोजबीन के बाद कमरे में पड़े अनाज के कट्टे के पीछे छोटा काला और चकताधारी सांप देखा तो उसे देखकर वह हैरान रह गए।
पवन ने बताया कि यह सांप बेहद ही खतरनाक सांप था। यह कॉमन करैत सांप था। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते इसका पता चल गया। यदि कुछ देर और हो जाती तो अंधेरे में यह सांप किसी को भी डंसकर अपना शिकार बना सकता था। अगर ये सांप किसी को डंस लेता तो उसकी जान बचानी मुश्किल हो जाती। क्योंकि यह सांप अकसर दिन में छुपा रहता है और रात को अंधेरा होते ही शिकार के लिए निकल पड़ता है।
बहुत बार देखने में आया है कि यह गरमाहटट पाने के लिए बिस्तर आदि में भी आकर घुस जाता है। फिर इंसान जैसे ही कोई हरकत करता है तो उसे डस लेता है। पिछले साल फतेहाबाद में ऐसा मामला सामने आया भी था, जब इस प्रजाति का सांप एक ग्रामीण के बिस्तर में लेटा हुआ मिला था। हालांकि ग्रामीण बाल-बाल बच गया था। यह सांप आकार में काफी छोटा लेकिन फुर्तीला होता है। उन्होंने बाताय कि ये सांप और कोबरा सांप से भी 4 गुणा ज्यादा जहरीला और खतरनाक है। यह हमारे देश का सबसे जहरीला सांप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button