बैंक में घुसे 6 बदमाशों ने 11 लाख से ज्यादा रुपये लूटे, फायरिंग करते हुए भाग लुटेरे

नालंदा,(बिहार)। नालंदा जिले में हथियार के बल पर ग्रामीण बैंक से 11 लाख 63 हजार की लूट लिए गए। घटना नगरनौसा थाना इलाके के रामघाट के पास स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है। बैंक में करीब 6 बदमाश हथियार के साथ दाखिल हुए। बदमाशों ने हथियार के बल पर 11 लाख 63 हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी पर नगरनौसा थानाध्यक्ष और वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधन बनाकर लूटी बैंक
शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि दो बाइक पर करीब 6 की संख्या में बदमाश आए थे। बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर पहले एटीएम कार्ड के बारे में पूछताछ की। इसी बीच कुछ बदमाश हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। फिर रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद बैंक में रखे 11 लाख 63 हजार 9 सौ रुपए लेकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के वक्त बैंक में एक महिला समेत 3 ग्राहक थे। सभी बदमाशों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच थी।
जल्द आरोपियों की होगी गिरफ्तारी: एसपी अशोक मिश्रा
घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जल्द ही बैंक लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button