सेवा को सम्मान, समाजसेवियों और संस्थाओं को संत ईश्वर अवार्ड से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। समाज में बहुमूल्य योगदान निभाने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया है। रविवार को संत ईश्वर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 18 समाजसेवियों और संस्थानों को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने दूरदराज क्षेत्रों में खासकर के जनजातीय, ग्रामीण विकास, महिला बाल-विकास और कला के क्षेत्र में काम किया है। साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा में भी विशेष योगदान देने वाले लोगों को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी भी शामिल हुए। उन्होंने संत ईश्वर सम्मान को शतक पूरा करने पर बधाई दी और साथ ही साथ कहा कि संत ईश्वर सम्मान आने वाले समय में भी सेवा करने वाले लोगों को ऐसे ही सम्मानित करता रहे।

इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी में शामिल हुई थीं। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस पुरस्कार से सभी को सेवा की प्रेरणा मिलती है। बाद में मीनाक्षी लेखी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती व संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संत ईश्वर सम्मान समारोह 2022 में शामिल हुई। इस अवसर पर “सेवा परमो धर्मः” पुस्तक का विमोचन परम पूज्य अवधेशानंद गिरी महाराज जी व श्री कपिल खन्ना जी के साथ किया। उन्होंने आगे लिखा कि यह सम्मान जनजातीय और वनवासी कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, कला, साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में कार्य करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को दिया जाता है। संत ईश्वर के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने बताया कि इस फाउंडेशन की स्थापना 9 वर्ष पूर्व हुई थी और 7 साल पहले ही सम्मान देना प्रारंभ किया गया था।

आर्ट ऑफ लिविंग के भानुमति नरसिम्हन को संत ईश्वर विशेष सेवा सम्मान प्रदान किया गया जबकि मिजोरम से पुईथीयाम रोरेलियना को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। कर्नाटक से कौशल्या रविंद्र हेगड़े, सिक्किम से सोनम डुंडेन लेपचा, मध्य प्रदेश से मेवा लाल पाटीदार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। गुजरात के रामकुमार सिंह को विशिष्ट सेवा सम्मान मिला। इसके अलावा खुशहाली संस्था को भी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह संस्था बच्चों की शिक्षा और शारीरिक पुष्टता के लिए लगातार काम करता है। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में गुजरात के श्री गुरुजी ज्ञान मंदिर को भी सम्मानित किया गया। बिहार से वंदे मातरम युवा मिशन को भी सम्मान मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button