सपा के गढ़ को सुरक्षित करेंगे शिवपाल यादव, आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा

उत्तर प्रदेश डेस्क। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी है। सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कवायद तेज हो गई है। पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव को लेकर बड़ी ख़बर आई है।
आजमगढ़ से शिवपाल लड़ेंगे चुनाव
जानकारी के मुताबिक के शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। स्थानीय नेता भी उनके नाम पर सहमत हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस पर सहमत हो सकते हैं। हाल में ही अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विधायक पदाधिकारी की एक अहम बैठक बुलाई थी। इसी बैठक के बाद शिवपाल यादव का नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर एक प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी ने अपनी सहमति दी है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही उनके नाम का ऐलान कर सकती हैं।
भाजपा ने की थी सेंधमारी
आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। हालांकि 2022 के उपचुनाव में यहां से भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ जीतने में कामयाब हुए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया था। आज 2014 के चुनाव में आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव ने जीतने में सफलता हासिल की थी जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव खुद समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। आज़मगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा, “आज़मगढ़ से कौन चुनाव लड़ेगा, यह तय करना राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है. लेकिन पार्टी के फैसले का सम्मान किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button