फतेहपुर में तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की हुई मौत

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखररू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर गांव में रोड किनारे स्थित तालाब में डूब जाने से बच्चे की हुई मृत्यु जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना जिसमें अयांश उम्र 4 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी लोहरपुर जो रक्षपालपुर मे स्थित राघव पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था और अपने पिता धर्मेंद्र कुमार का इकलौता बेटा था। वह स्कूल के बाद रक्षपालपुर में स्थित अपनी बुआ के घर जाता था, जहां वह कोचिंग पढ़ता था एवं रिक्शा से अपने घर लोहारपुर आता जाता था। बच्चों के परिजन में चाचा सोनू से बात करने पर बताया कि मृतक आयांश आज सुबह स्कूल गया है और तालाब के पास रहस्यमय तरीके से कैसे पहुंच गया जिसकी जानकारी हमें नहीं है इस संबंध में थाना अध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।




