दोस्‍तों ने प्राइवेट पार्ट में वैक्‍यूम क्‍लीनर से भर दी हवा, लड़के की फट गई आंत

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा केस सामने आया है जिसे जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। दोस्‍तों का मजाक एक नाबालिग को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान पर बन आई है। कार वर्कशॉप में काम करने वाले दोस्‍तों ने 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर वाली वैक्‍यूम क्‍लीनर मशीन से हवा भर दी। लड़के का पूरा शरीर फूल गया और उसकी आंतें फट गईं। देखते ही देखते वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर है।नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि केजीएमयू में इलाज चल रहा है। 30 अप्रैल को डॉक्‍टरों ने भाई का ऑपरेशन किया था। उसकी आंत फंट गई थी। साथ ही मल वाले रास्‍ते की झिल्‍ली भी डैमेज हो चुकी है। उसे पहले हम सिविल अस्‍पताल लेकर गए। वहां से लोकबंधु अस्‍पताल में भर्ती कराया। फिर डॉक्‍टरों ने केजीएमयू में रिफर कर दिया। भाई की हालत बहुत नाजुक है।
परिवार की शिकायत पर हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी दोस्‍तों को पकड़ लिया था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। आरोपी अस्‍पताल में इलाज का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो चुका है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कार वर्कशॉप की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button