बुलडोजर लेकर पहुंचीं कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय, 32 अवैध निर्माण को खड़े होकर ध्वस्त कराया

Kanpur Mayor Pramila Pandey arrived with a bulldozer and demolished 32 illegal constructions while standing there

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय दलबल के साथ बुलडोजर लेकर विकास नगर पहुंचीं। विकास नगर में जब बुलडोजर गरजा तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नाले के ऊपर पक्के अवैध निर्माण कर रखे थे। जिसकी वजह से नाले का पानी सड़क पर और लोगों के घरों में घुस रहा था।
महापौर प्रमिला पांडेय अधिकारियों के साथ पहुंचीं और मनोरमा पैलेस से अतिक्रमण हटवाने की शुरुआत की। स्थानीय लोगों ने नाले और नालियों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर लिए थे। अवैध अतिक्रमण की वजह से नालों का पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कुछ लोगों ने नगर-निगम से भी लिखित शिकायतें की थीं।
महापौर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में नगर-निगम की टीम ने नालों के ऊपर बने लगभग 32 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। महापौर ने इस दौरान चेतावनी दी कि यदि यहां पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। महापौर इससे पहले मुस्लिम बस्तियों में प्राचीन और जर्जर हो चुके मंदिरों को कब्जा मुक्त कराने का भी अभियान चलाया था, जिसमें उन्होंने कई मंदिरों को कब्जा मुक्त कराया था। वहीं, बीते दिनों उन्होंने सीसामऊ, गोविंद नगर, बाबूपुरवा, और बेकनगंज में अभियान चलाकर नालों और फुटपाथ पर किए गए बड़े पैमाने पर कब्जों को हटाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button