गोरखपुर में बुजुर्ग ने 8 वर्षीय मासूम से किया रेप, नशीला पदार्थ खिलाकर दिया घटना को अंजाम

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में 8 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग पर मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से मोहल्ले में लोग बुजुर्ग की इस हरकत को लेकर चर्चा कर रहे हैं और उसे जमकर कोस रहे हैं। बुजुर्ग पर बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्ची से रेप का मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उनके ससुर के मित्र जो अक्सर उनके घर भी आया-जाया करते हैं। बच्चों को चिप्स, टॉफी देते थे। कभी-कभी वह अपने घर भी बुलाते थे। रविवार की शाम को मेरी 6 और 8 वर्षीय बच्चियां उनके घर गई थी। इसके बाद उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया।
बुजुर्ग की करतूत को छोटी बच्ची ने सामने लाया। बच्ची ने कहा कि दादा ने उन्हें चिप्स देने के बहाने घर बुलाया था। जब हम उनके घर गए तो उन्होंने मिठाई खाने को दी। दीदी ने जब मिठाई खाई तो वह सो गई। दादा ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उलाहना लेकर आरोपित के घर गई तो उसके परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर घर से भगा दिया। इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
छोटी बच्ची के साथ रेप कीह घटना के बाद मोहल्ले में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। बुजुर्ग को इस घिनौनी हरकत के लिए उसे जमकर कोस रहे हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना गई कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोप की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button