उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बार संचालक की हत्या

Bar operator murdered by rapid firing in New Osmanpur, North East Delhi

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बार संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी। एक मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक संजय (32) के सिर, पेट, कंधे व कोहनी में गोली है। बदमाशों ने सात गोलियां दागी थीं। आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक खुद एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपित था। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
संजय का परिवार न्यू उस्मानपुर पहला पुश्ता गली नंबर दो ए-ब्लाक में रहता है। मृतक के भाई विकी के मुताबिक, संजय का उस्मानपुर चौथे पुश्ते पर बार है। वह मंगलवार रात 11:40 बजे बार बंद करके मोटरसाइकिल पर घर के लिए निकले थे। रात 12:05 बजे भाई के दोस्त ने फोन पर जानकारी दी कि उस्मानपुर दूसरे पुश्ते की सर्विस रोड पर हनुमान मंदिर वाली गली के पास किसी ने संजय को गोली मार दी है।
पुलिस के मुताबिक वारदात को संजय के सिर, दाएं कंधे, दायीं कोहनी और पेट में गोली लगी थी। मौके से सात खोखे, एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने शुरुआती छानबीन में पाया कि वर्ष 2010 में पड़ोसी रविंद्र की हत्या के मामले में संजय समेत चार लोग आरोपित थे। मृतक संजय के परिवार में पत्नी अर्चना, बेटी, बेटा, दो भाई व अन्य सदस्य हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

शयद आपको भी ये अच्छा लगे
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।