महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुम्बई/एजेंसी। महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने यूपीएसपी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसमें पूजा खेडकर ने कहा ने न्यायपालिका की शरण लेने के संकेत दिए हैं। वाशिम में मीडिया के सवाल करने वाले पूजा खेडकर ने कहा कि वाशिम, न्यायपालिका अपना काम करेगी। जो भी होगा, मैं उसका जवाब दूंगी। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने गलत मेडिकल और ओबीसी सर्टिफिकेट के जरिए आईएएस में चयन लिया। यूपीएससी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार के डीओपीटी को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सुबह वाशिम पहुंची थी पुलिस
महाराष्ट्र सरकार द्वारा ट्रेनी को रोके जाने के बाद पूजा खेडकर वाशिम जिले के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं। उन्हाेंने पुणे के कलेक्टर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम पूजा खेडकर से मिलने के पहुंची थी। पुलिस पूजा खेडकर का बयान दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच में आगे बढ़ना चाहती है। एक तरफ पुलिस जहां पूजा खेडकर का बयान दर्ज कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर यूपीएससी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूजा खेडकर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसमें पूजा खेडकर से पूजा गया है कि क्यों न उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाए। यूपीएसपी का कहना है कि पूजा खेडकर ने फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा दी थी। उन्होंने परीक्षा देने के लिए अपनी असली पहचान छुपाई और फर्जी पहचान दिखाकर एग्जाम दिया था। अब उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आयोग उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है।
आयोग ने पूजा को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनकी उम्मीदवारी को रद्द क्यों न किया जाए और उनको भविष्य की परीक्षाओं में बैठने से क्यों न रोका जाए। पूजा खेडकर पर मां-पिता का नाम और गलत फोटो और गलत साइन करने का आरोप है। इसके अलावा सामने आया है कि खेडकर नई पहचान की वजह से लिमिट से ज्यादा बार एग्जाम में बैठने का मौका मिला। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर दी थी और उन्हें 23 जुलाई से पहले मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button