दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने महिला से लूटे कंगन

विरोध करने पर मारी पिस्टल की बट, हवाई फायरिंग कर फरार

पुष्कर अधिकारी/पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके में सुबह के समय महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने महिला को घेरकर उसके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया और सोने के कंगन लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
जानकारी के अनुसार महिला सुबह करीब 7:30 बजे अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया।
इसके बाद आरोपित महिला के हाथों से सोने के कंगन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता कनिका की शिकायत पर कृष्णा नगर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button