दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की हत्या में वॉन्टेड मेवात बेस्ड बदमाश शाकिर को स्पेशल सेल और हरियाणा की नूंह पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को घिरा देख टीम पर फायरिंग कर दी थी। स्पेशल सेल ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश के पैरों में लगी। जख्मी हालत में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। सेल का दावा है कि अब तक चार बार मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर हमला कर चुका है। सेल ने इसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है।
डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा के मुताबिक, इनपुट के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार, सतीश राणा और उनकी टीम ने हरियाणा पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में नूंह के तावडू से शूटआउट के बाद इस आरोपी को अरेस्ट कर लिया। यह हरियाणा में आठ और दिल्ली के चार आपराधिक मामले में शामिल रहा है। शाकिर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की हत्या और क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ के मामले में फरार था।
वर्ष 2012 में जब हेड कॉन्स्टेबल यशपाल ने बाबा हरिदास नगर इलाके में डकैती के दौरान शाकिर और उसके अन्य सहयोगियों को चुनौती दी, तो उन्होंने उसे गोली मार दी थी। इसके अलावा 2013 में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसे वसंत कुंज इलाके में रोकने की कोशिश की थी। उस समय भी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। उस मामले में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। यह नूंह के पूर्व विधायक शाहिदा खान के घर पर अंधाधुंध गोली चलाने के आरोप में भी शामिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button