सीएम पद छोड़ने के बाद ट्रैक्टर चलाते नजर आए शिवराज, पसीने की बूंदों से माटी को किया नमन

विदिशा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों फुर्सत में हैं। गुरुवार को वे अपने विदिशा के फॉर्म हाउस पहुंचे और खेतों का जायजा लिया। इस दौरान शिवराज ने अपने खेतों की बुआई भी की। आसपास के किसानों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की। इस दौरान सीएम ने कहा कि अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। शिवराज ने आगे लिखा कि पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
आपको बता दें कि शिवराज सीहोर जिले के जैत के निवासी हैं। बुधनी सीट से विधायक हैं, लेकिन उनकी जमीन जायजाद विदिशा में भी है। वे विदिशा से ही सांसद भी रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 16.5 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। बुधवार को एमपी के नए सीएम मोहन यादव ने शपथ ली है। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया था।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अपने लिए दिल्ली में जाकर पद मांगने के बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा। जिसके बाद से शिवराज सिंह चौहान खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। वे खुद ट्रैक्टर भी चला रहे हैं। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button