बंगाल के मुर्शीदाबाद में 13 साल की बच्ची से हुई हैवानियत,रेप किया, स्तन काटे और आंखें निकालकर फेंकी

मुर्शीदाबाद/पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल का संदेशखली पिछले दिनों से लगातार चर्चा में हैं। वहां महिलाओं के साथ रेप करने, मारपीट करने और प्रताड़ित किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां महज 13 साल की बच्ची के साथ हैवानित की गई। उसके स्तन काट दिए गए। बच्ची की आंखे निकालकर फेंक दी गईं। उसका यौन शोषण किया गया और फिर निर्मम हत्या करने के बाद दफना दिया गया। मामला खुला तो कोर्ट के आदेश के बाद बच्ची का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
दिल दहला देने वाली घटना मुर्शिदाबाद के हरिहरपारा की है। यहां पर 13 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। 27 जनवरी को गांव के सरसों के खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ। शव जिस अवस्था में था, कई लोग उसे देख न सके।
बच्ची के परिवार ने बताया कि उसके दोनों स्तन कटे हुए थे। आंखें भी निकाल ली गई थीं। शरीर पर कई जगह दांत से काटे जाने के निशान थे। घरवालों ने बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने घरवालों की नहीं सुनी और पंचनामा करने शव दफना दिया।
20 दिन बाद निकाला गया शव
घरवालों ने आरोप लगाया कि उन्होंने बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा लेकिन पुलिस ने बिना उनकी बात सुने उसे दफना दिया। घरवालों ने इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद बच्ची का शव 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
बच्ची के शव को निकालने से पहले मौके पर भरी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएसकेएम अस्पताल कोलकाता भेजा गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।




